भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा कनाडा, विदेश मंत्रालय ने कहा

Randhir Jaiswal: भारतीय नेताओं, संस्थानों और एयरलाइनों को निशाना बनाने वाले और धमकियां देने वालों से निपटने का आग्रह भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाड़ा से किया। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कनाड़ा भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, कनाडा द्वारा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अन्य नेताओं को ऑनलाइन धमकी देने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। दो लोगों की गिरफ्तारी की खबरों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान अब सामने आया है।

Randhir Jaiswal

उन्होंने कहा,'हमने ये रिपोर्ट देखी हैं। जब कोई लोकतंत्र कानून के शासन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मापने के लिए अलग-अलग मानदंड अपनाता है, तो यह केवल उसके दोहरे मापदंड को ही उजागर करता है। हम उम्मीद करते हैं कि कनाडा भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।'

उन्होंने कहा कि जिन्होंने बार-बार भारतीय नेताओं, संस्थानों, एयरलाइनों और राजनयिकों को हिंसा के द्वारा धमकाने का प्रयास किया है। हम चाहते हैं कि हमें मिलने वाली धमकियों पर भी उसी स्तर की कड़ी कार्रवाई हो। खबर के मुताबिक, हाल ही में कनाडा के एडमोंटन शहर में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया था।

शहर में स्थित स्वामिनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस मामले को कनाडा के अधिकारियों के सामने पुरजोर तरीके से उठाया गया है। कहा कि इस बारे में दिल्ली स्थित कनाडाई दूतावास और ओटावा स्थित भारतीय दूतावास से बात की गई है।

हम मंदिर में तोड़फोड़ का सख्त विरोध करते हैं। हम उम्मीद करते हैं ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ स्थानीय अधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे। कनाडा में लगातार मंदिरों को तोड़े जाने के मामले सामने आ रहे हैं। उपद्रवियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न होने से उनके हौसले बढ़ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+