विदेश से एयरलिफ्ट होने वाले भारतीयों के लिए राज्य स्तर पर नियुक्त किए अधिकारी, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका कोरोना वायरस अब तक 36 लाख से ज्यादा लोगों को बीमार कर चुका है, वहीं इस महामारी से अब तक 2.52 लाख लोगों की जान चली गई है। चीन में महामारी की शुरुआत से ही भारत सरकार ने विदेश में फंसे अपने नागरिकों को निकालने का काम कर रहा है, हालांकि देश में कोरोना संकट के बढ़ते मामलों की वजह से और दूसरे देशों से अनुमति न मिलने की वजह से इस अभियान को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। लेकिन अब भारत सरकार ने 7 मई से एक बार फिर 'वंदे भारत मिशन' की शुरआत करने जा रहा है। इसके मद्देनजर राज्यों के साथ समन्वय के लिए विदेश मंत्रालय ने अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है।

Ministry of External Affairs has appointed state level coordinators for repatriation of Indians from abroad

Recommended Video

    Corona crisis: Foreign में फंसे Indians की होगी घर वापसी, Navy ने भेजे तीन जहाज | वनइंडिया हिंदी

    विदेशों में फंसे अपने नागिरकों को भारत वापल लाने कि लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए योजना के मुताबिक 7 मई को पहले दिन 10 उड़ानें विभिन्न देशों में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन में फंसे 2,300 भारतीयों को लेकर आएंगी। इस सिलसिले में विदेश मंत्रालय ने कुछ अधिकारियों को नियुक्त किया है जो केंद्र और नागरिकों से संबंधित राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाएंगे।

    विदेश मंत्रालय ने जिन अधिकारियों को राज्य स्तर के समन्वयक नियुक्त किए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं, सी राजशेखर- तमिलनाडु, बी बाला भास्कर- तेलंगाना, अखिलेश मिश्रा- यूपी और एमपी, अरुण चटर्जी - पश्चिम बंगाल और रॉबर्ट शेटकिंटोंग- देश के अन्य हिस्सों के लिए नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के लिए हरीश पार्वत्नेनी, आलोक रंजन झा- बिहार, नीना मल्होत्रा- दिल्ली और हरियाणा, दिनेश पटनायक- गुजरात, योगेश्वर सांगवान- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

    वहीं, झारखंड के लिए मनीष को, नगमा मलिक- कर्नाटक, विक्रम दोरीस्वामी- केरल, सुरेश रेड्डी- महाराष्ट्र, राहुल श्रीवास्तव- ओडिशा, वीरेंदर पॉल- पंजाब, मनोज भारती को राजस्थान और गोवा के लिए समन्वयक नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि विदेश में फंसे भारतीयों के लिए वंदे मातरण मिशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपने दूतावास के साथ लगातार संपर्क में रहने का आग्रह किया है।

    यह भी पढ़ें: COVID-19 वैक्सीन के विकास को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कोरोना टास्क फोर्स की बैठक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+