Me Too: एमजे अकबर का इस्तीफा काफी नहीं, आपराधिक केस चले- बरखा दत्त

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर तमाम यौन शोषण के आरोपों के बीच इस तरह की खबर सामने आई है कि एमजे अकबर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस बीच वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ट्वीट करके एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग की है। बरखा दत्त ने ट्वीट करके कहा कि हम उन तमाम महिलाओं के ऋणी हैं जिन्होंने एमजे अकबर के द्वारा किए गए यौन शोषण और अत्याचार के खिलाफ इतनी हिम्मत दिखाई।

इस्तीफा पर्याप्त नहीं

इस्तीफा पर्याप्त नहीं

बरखा दत्त ने कहा कि यौन शोषण के आरोप के बीच एमजे अकबर का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। गौरतलब है कि एमजे अकबर आज ही नाईजीरिया से अपने विदेश दौरे से लौटे हैं। विदेश दौरे से लौटने के बाद जब पत्रकारों ने एमजे अकबर से उनपर लगे यौन शोषण के आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में बयान जारी करेंगे।

आधिकारिक शिकायत नहीं

आधिकारिक शिकायत नहीं

गौर करने वाली बात यह है कि एमजे अकबर के खिलाफ आधिकारिक तौर पर कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे अभियान को कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती है। एक पूर्व पत्रकार ने कहा कि लोग शराब पीते वक्त एक दूसरे बात करते हैं और यौन शोषण के 20 साल पुराने मामले पर चर्चा करते हैं, इसमे कोई तर्क नजर नहीं आता है। सूत्रों का मानना है कि अगर आनन-फानन में कोई कार्रवाई की जाती है तो इससे पार्टी और सरकार की छवि को नुकसान पहुंचेगा।

लगातार इस्तीफे की मांग

लगातार इस्तीफे की मांग

सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo के जरिए एमजे अकबर के खिलाफ अब तक करीब 10 महिला पत्रकारों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। खास तौर से कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

इसे भी पढ़ें- विदेश दौरे से लौटे एमजे अकबर, मंत्री पद से दिया इस्तीफा- सूत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+