MeToo: चेतन भगत ने शेयर किया आरोप लगाने वाली इरा त्रिवेदी का ईमेल, लिखा था KISS यू MISS यू
नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोप पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के कुछ दिनों बाद लेखक चेतन भगत ने उस महिला के ईमेल का एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है। चेतन भगत ने सोमवार सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट किये जिनमें उन्होंने #MeToo को एक गंदा कैम्पेन करार दिया है। चेतन भगत ने सोमवार सुबह ट्वीट किया जिसमें इस ईमेल का जिक्र करते हुए उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया। भगत ने जिस ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसके आखिर में ईरा ने 'मिस यू किस यू' लिखा है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

तो कौन किसे किस करना चाहता था
चेतन भगत ने लिखा, 'तो कौन किसे किस करना चाहता था? इरा त्रिवेदी की तरफ से 2013 में मुझे भेजे गए इस मेल से सब साफ है । खासतौर पर आखिरी लाइन । इससे यह साफ है कि साल 2010 की घटना को लेकर उन्होंने जो आरोप लगाया था वह झूठ था । गलत आरोप लगाकर इस अभियान को खराब न करें ।'

इस आंदोलन पर लोग विश्वास न करें
उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'एक व्यक्ति की प्रतिष्ठा उसके लिए सबसे ज्यादा मूल्यवान है जो कि पूरी जिंदगी काम आती है । मुझ पर फर्जी आरोप लगाना शर्मनाक है । यह चीज एक व्यक्ति को कमजोर कर सकती है ।' इस अभियान को गंदा बताते हुए चेतन ने अनुरोध किया 'लोग इस आंदोलन पर विश्वास न करें ।

इरा को टारगेट करते हुए चेतन ने कही ये बात
चेतन भगत ने दावा किया है कि वर्ष 2010 में एक कॉलम लिखते वक्त उन्होंने आईएएस अधिकारियों के बच्चों के खिलाफ बड़े पैमाने पर लिखा था। उन्होंने इरा त्रिवेदी को टार्गेट करते हुए कहा कि वह भी दिल्ली के एक आईएएस अधिकारी की बेटी हैं।

क्या आरोप लगाया था इरा ने चेतन पर
लेखिका और पत्रकार इरा त्रिवेदी ने एक आर्टिकल में अपनी बात को रखते हुए चेतन भगत और सुहेल सेठ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। 'करीब 10 साल पहले चेतन भगत से जयपुर लिटरेचर फेस्ट में मिली थी । उस इवेंट में चेतन भगत ने मुझसे पूछा कि किसी बुक लॉन्च के दौरान जब मर्द तुम पर ट्राई मारते हैं, तो तुम क्या करती हो?मैंने कहा था- मैं उसे कहती हूं कि अगर वो मेरी किताब की 100 कॉपियां खरीद ले तो मैं उसे किस कर लूंगी ।'

चेतन ने की जबरन KISS करने की कोशिश
कुछ हफ्ते बाद चेतन भगत ने मुझे दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में चाय पर बुलाया और मुझे लगता है कि ये दो लेखकों को मिलने के लिए खराब जगह नहीं है ।चाय पीने के बाद चेतन ने मुझे उनके रूम चलने के लिए कहा जहां वो मुझे अपनी नॉवेल की साइन्ड कॉपी देने वाले थे । जैसे ही मैं उनके रूम में गई, चेतन ने मेरे लिप्स पर किस करने की कोशिश की ।

विरोध करने पर चेतन ने कही ये बातें
'मैं दूर हट गई और उनसे पूछा कि वो ये क्या करने की कोशिश कर रहे थे । इस पर चेतन ने बिना किसी हिचकिचाहट और अधिकार भाव से कहा कि उन्होंने मेरी किताब की 100 कॉपियां खरीद ली हैं और पुणे की एक लाइब्रेरी को दान कर दी हैं । इसलिए वो अब हक से किस ले सकते हैं ।'
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications