विकास बहल पर से हटे मीटू के आरोप, वापस जुटेंगे सुपर 30 के काम में

नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर विकास बहल पर लगे मीटू के आरोप रिलायंस एंटरटेनमेंट की आंतरिक जांच में सही साबित नहीं हुए हैं। ऐसे में विकास फिल्म 'सुपर 30' के निर्देशक के रूप में वापस लौट सकते हैं। बता दें कि फैनटम फिल्म्स की एक कर्मचारी ने विकास पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। लेकिन अब विकास को रिलाइंस एंटरटेनमेंट की ओर से क्लीन चिट मिल चुकी है। अब वे काम पर वापस लौट सकते हैं।

अगले सप्ताह जारी होगा विकास की फिल्म का ट्रेलर

अगले सप्ताह जारी होगा विकास की फिल्म का ट्रेलर

रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबासीश सरकार ने इस बात की पुष्टी करते हुए कहा है कि- हां ये सच है कि कंपनी की इंटरनल कंप्लेंट कमिटी ने विकास को क्लीन चिट दे दी है। ऐसे में हमारे पास उन्हें उनकी फिल्म पर काम करने से रोकने का कोई अधिकार नहीं है। बता दें कि विकास की फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं।

मीटू के तहत लगे थे विकास पर गंभीर आरोप

मीटू के तहत लगे थे विकास पर गंभीर आरोप

हाल ही में मीटू की मुहीम के तहत महिलाओं का यौन शोषण करने के मामले में कई बड़े नाम सामने आए थे। इसी कड़ी में विकास बहल पर भी गंभीर आरोप लगे थे। विकास के अलावा आलोक नाथ, नाना पाटेकर, साजिद खान, अनु मलिक, सुभाष कपूर, कैलाश खेर भी मीटू की चपेट में आए थे। कई लोगों पर अब भी केस चल रहा है।

आनंद कुमार की कहानी है सुपर 30

आनंद कुमार की कहानी है सुपर 30

विकास बहल जिस फिल्म सुपर 30 पर काम कर रहे हैं वह असल में बिहार के एक गणित के टीचर आनंद कुमार की कहानी है जो सुपर 30 नाम से आईआईटी की न सिर्फ कोचिंग चलाते हैं बल्कि वे अपने सभी छात्रों को आईआईटी में एडमिशन के काबिल बनाकर छोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- सर्वे में दावा- हर तीन में से एक महिला वकील का होता है यौन शोषण, संस्‍था ने बताया सर्वे को डरावना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+