मोहम्मद शहाबुद्दीन करवा सकते हैं मेरी हत्या: भाजपा नेता
पटना (मुकुंद सिह)। रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और रघुनाथपुर के राजद नेताओं पर खुद की हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। सिवान विधान सभा चुनाव के बाद अब नेताओं और प्रत्याशियों का एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा का दौर शुरू हो गया है।

हरिशंकर यादव ने कहा कि मनोज सिंह और उनके भाई ने चुनाव के दिन हरेक मतदान केन्द्रों पर जाकर उनके वोटरों और समर्थको के साथ मारपीट और डराने-धमकाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि मनोज सिंह खुद एक हत्यारे हैं और वे उनके यानि राजद कार्यकर्ताओं के हत्या की साजिश रच रहे हैं। गौरतलब है कि चौथे चरण के चुनाव के तहत सीवान के रघुनाथपुर विस के हथौड़ा गांव में मतदान के दौरान दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई थी जिसमे दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी भी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications