MCD चुनाव: जिस प्रत्याशी को मनोज तिवारी बता रहे थे झुग्गी-झोपड़ी वाली, वो निकली करोड़पति
मनोज तिवारी ने शहर की झुग्गी-झोपड़ियों का दौरा किया था। इस दौरान वह अपने एक दौरे में सुनीता कौशिक के घर रुके थे। इसके बाद बीजेपी की ओर से सुनीता कौशिक को वार्ड नंबर 103 से टिकट दिया गया था।
नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों की हकीकत भी सामने आ रही है। जी हां ताजा मामला भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी जिस महिला को झुग्गी वाली बेहद गरीब बताकर मीडिया में छा गए थे अब उसी महिला की सच्चाई ने उन्हें फसाद में डाल दिया है। राज्य चुनाव अयोग को दिए गए हलफनामे और शपथ पत्र में यह प्रत्याशी करोड़पति निकली है।

सुनीता कौशिक है प्रत्याशी का नाम
इंद्रपुरी वार्ड संख्या 103 N से भाजपा की तरफ से सुनीता कौशिश प्रत्याशी हैं। सुनीता को टिकट देते समय मनोज तिवारी ने उन्हें झुग्गी-झोपड़ी की गरीब महिला बताया था। लेकिन राज्य चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में जो बात सामने आई है वो ये है कि सुनीता 1.35 करोड़ की मालकिन हैं।

जानिए सुनीता की प्रॉपर्टी
हलफनामे के मुताबिक सुनीता के पास 50 हजार कैश है। वहीं उसके पति शशि भूषण के पास 85 हजार कैश। प्रत्याशी के पास 300 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है। वहीं पति के पास 50 ग्राम गहना है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये है। सुनीता के नाम 2 मकान है, जिसकी कीमत 82 लाख है। वहीं पति के नाम 1 मकान है जिसकी कीमत 10 लाख है। यानि दोनों को मिलाकर इनके पास 82 लाख की प्रॉपर्टी है, तो वहीं 7 लाख का सोना और 1लाख 35 हजार कैश।

पूर्वांचलवासियों को धोखा दिया बीजेपी ने- AAP
इस मामले में आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है। मनोज तिवारी पर निशाना सांधते हुए आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि तिवारी ने झोपड़पट्टियों में रहने वालों के साथ-साथ पूर्वांचलवासियों के साथ भी धोखा किया है।

AAP दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे का क्या है कहना
दिलीप पांडे ने आरोप लगाया कि तिवारी ने झुग्गी वाली बताकर करोड़पति को टिकट दिया। उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई समृद्ध उम्मीदवार मैदान में है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन एक आलीशान घर में रहने वाली को झुग्गी वाली बनाकर मजाक बनाया गया है। इस मामले से और साफ हो गया है कि किस तरह भाजपा ने झुग्गी वालों के नाम पर भी करोड़पतियों को टिकट दी है।

सुनीता के घर ठहरे थे मनोज, तब दिया था टिकट
बता दें कि दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शहर की झुग्गी-झोपड़ियों का दौरा किया था। इस दौरान वह अपने एक दौरे में सुनीता कौशिक के घर रुके थे। इसके बाद बीजेपी की ओर से सुनीता कौशिक को वार्ड नंबर 103 से टिकट दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications