लालकिले पर पीएम के भाषण को मायावती ने सरकारी प्रेस रीलीज बताया

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त पर लालकिले से दिये भाषण पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जमकर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि भाषण से देश की तस्वीर नहीं बदलेगी, उन्होंने पीएम के भाषण को प्रेस रीलीज करार दिया है।

Mayawati slams PM Modi speech of 15 August calls it government press release

मायावती ने कहा कि लालकिले पर दिया गया पीएम का भाषण बेहद नीरस था और वह महज एक सरकारी प्रेस नोट था। कश्मीर मुद्दे पर मायावती ने कहा कि पीएम मोदी की कश्मीर की नीति पूरी तरह से विफल रही है। बलूचिस्तान व पीओके पर प्रधानमंत्री के बयान को भी मायावती ने आड़े हाथों लेते हुए इसे सिर्फ भाषणबाजी करार दिया है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषण से देश की तस्वीर नहीं बदलेगी और ना ही विकास की रफ्तार तेज होगी। गौरतलब है कि 15 अगस्त को लालकिले पर भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान व पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा था कि मैं यहां के लोगों से मिल रहे लगाव के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान में लोगों पर हो रहे अमानवीय व्यवहार का भी जिक्र किया था।

जिसपर तमाम राजनैतिक दलों ने विभिन्न प्रतिक्रियायें दी थी। पीएम के इस बयान को कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के बलूचिस्तान के बयान को इसलिए भी काफी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त के मौके पर बलूचिस्तान का जिक्र नहीं किया था। विदेश मामलों के विशेषज्ञों की मानें तो पाकिस्तान को लेकर भारत की कूटनीति में यह काफी अहम बदलाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+