UPA को नहीं होगा चुनावी बजट का फायदा: मायावती

mayawati
नयी दिल्ली। यूपीए सरकार का अंतिम बजट पेश किया जा चुका है। जहां सरकार अपने बजट की तरिफ कर रहे है तो वहीं विरोधी इसे सरकार का चुनावी स्टंट करार दे रहे है। बीजेपी ने इसे विदाई का बजट करार दिया तो बसपा सुप्रीमो मायावती को बी ये बजट न हीं भाया।

यूपी सरकार के अंतिम बजट को खारिज करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है और केवल यूपीए सरकार की पिछली 10 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाने का काम किया गया है। बजट पेश होने के बाद मायावती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अंतरिम बजट को चुनावी बजट बनाने का प्रयास किया लेकिन इससे उनको कोई फायदा होने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ चीजे सस्ती करने और कुछ रियायतों विशेष तौर पर छात्र ऋण के बारे में घोषणाएं की। इसका मकसद मध्यम वर्ग के वोट को अपनी ओर आकषिर्त करना है। लेकिन इन घोषणाओं से मध्यम वर्ग को कोई फायदा नहीं होगा। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि चार महीने के लिए पेश किये गए अंतरिम बजट में कुछ भी ठोस बात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+