बीएसपी सुप्रीमो मायावती के पास वापस लौटे 200 पुराने कार्यकर्ता, कहा- भाजपा के भी कुछ आने वाले हैं
लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी बीएसपी सुप्रीमो मायावती के लिए राहत भरी खबर आई है। बहुजन समाज पार्टी के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने 'घर वापसी' की है। ये सभी लखनऊ जोन कैडर के कार्यकर्ता हैं। जानकारी के मुताबिक ये कार्यकर्ता 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान बीएसपी का साथ छोड़कर दूसरे दलों में चले गए थे। उस समय पार्टी के कई नेताओं ने बीएसपी का साथ छोड़ दिया था। इसका खामियाजा भी पार्टी को यूपी चुनाव में उठाना पड़ा था। हालांकि अब 200 कार्यकर्ताओं की 'घर वापसी' से पार्टी नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बीएसपी के 200 कार्यकर्ताओं ने की 'घर वापसी'
सूत्रों के मुताबिक जिन कार्यकर्ताओं ने बीएसपी में 'घर वापसी' की है, उनमें ज्यादातर वो कार्यकर्ता हैं जिन्होंने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व महासचिव इंद्रजीत सरोज के साथ के पार्टी छोड़ने का फैसला लिया था। इंद्रजीत सरोज ने सितंबर 2017 में बीएसपी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उस समय उनके साथ 200 से ज्यादा बीएसपी कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़कर दूसरे दलों का रुख किया था। हालांकि अब उन कार्यकर्ताओं में से 200 की 'घर वापसी' हो गई है।

2019 से पहले मायावती के लिए अच्छी खबर
बीएसपी से अलग होने वाले इंद्रजीत सरोज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से थे। वो चार बार विधायक भी चुने गए। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान इंद्रजीत सरोज ने मायावती पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कार्रवाई करते हुए अगस्त 2017 में इंद्रजीत सरोज को पार्टी से बाहर निकालने का आदेश दिया था।

पार्टी के सदस्य ने कहा- बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ता संपर्क में
फिलहाल 200 कार्यकर्ताओं के 'घर वापसी' से बीएसपी नेता बेहद खुश हैं। बीएसपी से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि अभी भी बहुत सारे लोग हमारे संपर्क में हैं। इनमें खास तौर से भाजपा से जुड़े हुए हैं। जल्द ही आने वाले दिनों में ये लोग भी घर वापसी कर सकते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications