रोज फेशियल करवाती हैं मायावती, बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल

नई दिल्‍ली। बलिया जिले के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने एक बार फिर भद्दा बयान दिया है। उन्‍होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि वो रोज फेशियल करवाती हैं। सफेद बाल रंगवा कर जवान होने का दिखावा करती हैं। न्‍यूज एजेंसी ANI की तरफ से जब सवाल पूछा गया कि मायावती कहती है कि मोदी को शौकीन प्रधानमंत्री हैं। इसका जवाब देते हुए सुरेंद्र नाथ ने कहा कि मायावती शौक वाली हैं। 60 साल की उम्र में बाल रंगवाकर वो दिखावा करती हैं।

रोज फेशियल करवाती हैं मायावती, 60 की उम्र में बाल रंगकर जवान होने का दिखावा करती हैं

आपको बता दें कि सुरेंद्र नाथ इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्‍होंने कहा था भागवान राम भी बढ़ती रेप की घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं। उत्तर प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर विधायक ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी इस तरह की घटनाओं को नहीं रोक सकते हैं।

यह प्राकृतिक प्रदूषण है, जिससे कोई भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह लोगों की जिम्मेदारी हे कि वे अन्य लोगों को अपने परिवार, बहनों की तरह समझें। हम इसे केवल मूल्यों के माध्यम से नियंत्रित कर सकते हैं, संविधान से नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+