BSP ने लोकसभा में रितेश पांडे को हटाकर गिरीश चंद्र जाटव को बनाया पार्टी का नेता

नई दिल्ली, 15 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा में पार्टी के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। मायावती ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर गिरीश चंद्र जाटव को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाने को कहा है। मायावती ने रितेश पांडे की जगह गिरीश चंद्र जाट को नियुक्त करने के लिए कहा है। वहीं राम शिरोमणि वर्मा पहले की तरह डेप्युटि लीडर बने रहेंगे। संगीता आजाद को को पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया गया है। इससे पहले गिरीश चंद्र जाटव पार्टी के चीफ व्हिप थे।

mayawati

वहीं मायावती के इस फैसले के बाद रितेश पांडे ने ट्वीट करके बसपा सुप्रीमो का आभार जताया है। रितेश पांडे ने ट्वीट करके लिखा, पिछले 2 वर्षों से लोक सभा में BSP के संसदीय दल के नेता के रूप में मुझे सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं बहन कुमारी मायावती जी का आभारी हूँ। इस महत्वपूर्ण भूमिका के ज़रिये मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। पार्टी के नए लोकसभा नेता गिरीश चंद्र जाटव जी को हार्दिक बधाई। अम्बेडकरनगर के साथियों को उनके निरंतर समर्थन के लिए तहे दिल से धन्यवाद, आपकी आवाज़ लोकसभा में पूरी मज़बूती से रखता रहूँगा।

माना जा रहा है कि मायावती के इस फैसले के पीछे रितेश पांडे का अंबेडकर नगर से चुनाव हारना भी है। रितेश पांडे के पिता राकेश पांडे बसपा के पूर्व सांसद है और उन्होंने सपा के टिकट से चुनाव जीता है, माना जा रहा है इसी वजह से रितेश पांडे के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। अंबडकर नगर में लालजी वर्मा, अचल राजभर के बाद राकेश पांडे भी सपा में शामिल हो गए थे, जिसकी वजह से अंबेडकरनगर में बसपा का पत्ता साफ हो गया है।

याद हो कि रितेश पांडे पर ओम बिरला ने पिछले सत्र में सख्त टिप्पणी करते हुए हा था कि आपको मैंने समय नहीं दिा तो आप बीच में क्यों बोल रहे हैं। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जिस वक्त सदन में एलआईसी पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी तो उस वक्त बीच में रितेश पांडे बोलने लगे थे जिसके बाद ओम बिरला ने उन्हें फटकार लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+