आज लखनऊ में मायावती, दिल्ली में कोई बैठक नहीं: सतीश चंद्र मिश्रा

लखनऊ। मायावती के करीबी और विश्वासपात्र बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने न्यूज एजेंसी ANI को कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती आज लखनऊ में ही रहेंगी, दिल्ली में कोई मीटिंग आज नहीं होने वाली है, आपको बता दें कि ऐसी खबर थी कि आज दिल्ली में मायावती केंद्र में नई सरकार के गठन के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों के बीच यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं, इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी मौजूद रहने की बात कही गई थी।

 आज लखनऊ में मायावती, दिल्ली में कोई बैठक नहीं: एससी मिश्रा

मीडिया सूत्रों ने कहा था कि रविवार को मायावती सोमवार को लखनऊ से दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद उनका कार्यक्रम सोनिया गांधी और राहुल से मिलने का है। इस प्रस्तावित मुलाकात को विपक्षी दलों के एक मंच पर आने की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा था।

चंद्रबाबू नायडू विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री औऱ टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस सिलसिले में गत शनिवार को उन्होंने मायावती से मुलाकात की थी। अब मायावती की सोनिया और राहुल से संभावित मुलाकात को नायडू के प्रयासों का ही नतीजा माना जा रहा था, फिलहाल आज दिल्ली में तो कोई मुलाकात नहीं हो रही है, देखते हैं सियासी पारा कहां तक पहुंचता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+