आठवले ने कहा-मोदी की बीवी की चिंता ने करें मायावती बल्कि खुद की शादी के बारे में सोचें

लखनऊ। बसपा सु्पीमो मायावती लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रही है, वारणसी की रैली में भी उनका पीएम पर हमला जारी रहा, हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी पर पर्सनल अटैक भी किया था, जिस पर अब जवाब दिया एनडीए के सहयोगी और भारत सरकार के मंत्री रामदास आठवले ने, वाराणसी में पीएम मोदी के लिए चुनाव प्रचार करने गए रामदास आठवले ने गुरुवार को एक प्रेस-वार्ता की, जिसमें उन्होंने मायावती समेत महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।

'मोदी की पत्नी की चिंता न करें मायावती'

'मोदी की पत्नी की चिंता न करें मायावती'

रामदास आठवले ने कहा कि मायावती को पीएम मोदी की पत्नी की चिंता नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें खुद शादी कर लेनी चाहिए, वो पीएम मोदी को उनकी हालत पर छोड़ दें, वो अपनी चिंता करें और अपने बारे में सोचे. हो सके तो खुद ही शादी कर लें।

भाजपा में विवाहित महिलाएं डरती हैं मोदी से: मायावती

भाजपा में विवाहित महिलाएं डरती हैं मोदी से: मायावती

आपको बता दें कि हाल ही में मायावती ने कहा था कि माया ने कहा कि मुझे मालूम चला है कि भाजपा में विवाहित महिलाएं अपने पतियों को मोदी के नजदीक जाते देखकर घबराती रहती हैं कि कहीं मोदी अपनी औरत की तरह उन्‍हें भी उनके पतियों से अलग ना करवा दे, भाजपा के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते, जो इंसान अपने निजी स्वार्थ के लिए अपनी बीवी को छोड़ सकता है वो भला देश की मां-बहन की क्या इज्जत करेगा।

जेटली ने माया को अनफिट बता दिया

जेटली ने माया को अनफिट बता दिया

माया के बयान से तिलमिलाई भाजपा ने भी उन्हें करारा जवाब दिया था, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा था कि मायावती प्रधानमंत्री बनने के लिए दृढ़ हैं, उनकी लालसा इस हद तक बढ़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि वो कह क्या रही है, उनका शासन और सियासी नैतिकता हमेशा ही लो ग्रेड की रही है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके इस विवादित बयान से उजागर हो गया है कि बसपा सुप्रीमो सार्वजनिक जीवन में पूरी तरह अनफ‍िट हो चुकी हैं।

अखिलेश यादव पर भी निशाना

अखिलेश यादव पर भी निशाना

आठवले ने अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने अखिलेश यादव के देश को नया प्रधानमंत्री मिलने वाले बयान पर कहा कि ये अखिलेश यादव को नहीं दिखाई देगा, लेकिन पूरे देश को, देश की जनता को नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम के रूप में दिखाई देंगे, ये सही में महामिलावट है जो कि अपने स्वार्थ के लिए साथ में खड़े हो गए हैं, इनका उद्देश्य देश का विकास नहीं बल्कि मोदी को हटाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+