Mayanti-Binny's Love Story: एक इंटरव्यू के दौरान हुई थीं बिन्नी और मयंती की आंखें चार, 5 साल बाद हुआ था खुलासा
नई दिल्ली, 30 अगस्त। देश के जाने-माने क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी ने आज क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मालूम हो कि बिन्नी लंबे वक्त से इंडियन टीम से काफी दूर थे और साल 2016 के बाद से उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। गौरतलब है कि बिन्नी ने इंडिया के लिए 2014 से 2016 तक छह टेस्ट, 14 वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं। उनकी बेस्ट पारी की अगर बात की जाए तो साल 2014 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे, जो कि आज तक का रिकॉर्ड है।

बहुत लोकप्रिय हैं स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर
फिलहाल स्टुअर्ट बिन्नी अपनी पत्नी और स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर की वजह से भी काफी चर्चित रहते हैं। मयंती लैंगर सोशल मीडिया की काफी लोकप्रिय हस्ती हैं और काफी हॉट और बोल्ड एंकर कही जाती हैं। अपने सवालों से अच्छे-अच्छों का मुंह बंद कर देने वाली मयंती और बिन्नी की पहली मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान ही हुई थी। जहां सवालों का जवाब देते-देते दोनों एक-दूसरे के कब दिल में उतर गए, ये किसी को पता ही नहीं चला। ये बात साल 2007 की है, जब बिन्नी इंडियन क्रिकेट लीग खेल रहे थे।

मंयती ने लिया था बिन्ना का इंटरव्यू
उस वक्त वो हैदराबाद हीरोज के प्लेयर थे और उस सीजन में 'मैन ऑफ द सीरीज' चुने गए थे, जिसके बाद मंयती उनका इंटरव्यू लेने पहुंची थीं। सबसे खास बात ये है कि मंयती ने बिन्नी से उनकी शादी को लेकर ही सवाल किया था, जिस पर वो शर्मा गए थे और इसी इंटरव्यू के बाद दोनों में मेल-जोल बढ़ने लगा और धीरे-धीरे दोनों को ही एहसास हो गया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं।
5 साल बाद हुआ था खुलासा
लेकिन दोनों ही उस वक्त अपने करियर की शुरुआती दौर से गुजर रहे थे, ऐसे में दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया। दोनों का गुपचुप ढंग से इश्क फरमाना जारी रहा और करीब पांच बाद साल 2012 में दोनों ने अपने रिश्ते को ओपन तब किया, जब दोनों की शादी की खबरें सामने आईं। ये कपल पिछले साल ही एक बेटे के मां-बाप बने हैं।

कौन हैं मंयती?
आपको बता दें कि 8 फरवरी 1985 को जन्मी मंयती बेहद बेबाक, बिंदास और हसीन हैं, उनके पिता का नाम संजीव लैंगर और मां का नाम प्रमिंदा लैंगर है। सजीव लैंगर लेफ्टीनेंट जनरल रह चुके हैं और यूएन में काम कर चुके हैं। मयंती ने हिंदू कॉलेज से स्नातक किया है।
धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वाली मंयती को शुरू से ही स्पोर्टस में ही दिलचस्पी थी, वो खुद भी कॉलेज की फुटबॉल टीम का हिस्सा थीं। फीफा बीच फुटबॉल में गेस्ट एंकर चुनी गई थीं और इसी दौरान वो बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुईं।

डिया की टॉप स्पोर्टस एंकर हैं मंयती
लेकिन जब उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप कवर किया तो वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं। उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने की थी। ब्यूटी विद ब्रेन कही जाने वाली मंयती आज इंडिया की टॉप स्पोर्टस एंकरों में से एक हैं, जिन्हें खेल की बढ़िया नॉलेज है, वो क्रिकेट के अलावा फुटबॉल और बैडमिंटन को भी कवर कर चुकी हैं।
कौन हैं स्टुअर्ट बिन्नी
स्टुअर्ट बिन्नी मशहूर क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बेटे हैं। रोजर बिन्नी 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे और देश के लोकप्रिय क्रिकेटर्स में से एक हैं। बिन्नी कर्नाटक, राजस्थान रॉयल्स और भारत के लिए खेल चुके हैं।
यहां देखें: जब मयंती ने लिया था बिन्नी का इंटरव्यू, रिलेशनशिप पर पूछा था सवाल












Click it and Unblock the Notifications