'पहले का केजरीवाल निःस्वार्थी था, अब का केजरीवाल तिकड़मी हो गया है’-मयंक गांधी
"अरविंद केजरीवाल जो कभी नायक थे,जनता के हित में निस्वार्थ काम करते थे। अब वो केजरीवाल मर चुका है। अभी जिस केजरीवाल को हम देख रहे है वो तिकड़मी है और किसी तरीके से 2019 में पीएम बनना चाहता है"
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। एक बार फिर से कभी अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे मयंक गांधी ने दिल्ली के सीएम के खिलाफ मोर्चा खोला है। मयंक गांधी ने अरविंद केजरीवाल को खुला पत्र लिखकर कई सवाल खड़े किए है। मयंक ने अपने पत्र को ट्वीट भी किया है।
मयंक ने अपने पत्र में कहा है "अरविंद केजरीवाल जो कभी नायक थे, जनता के हित में निस्वार्थ काम करते थे। अब वो केजरीवाल मर चुका है। अभी जिस केजरीवाल को हम देख रहे है वो तिकड़मी है और किसी तरीके से 2019 में पीएम बनने का सपना देख रहा है"
मयंक गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने कई मौकों पर यू-टर्न लिया है। अभी का केजरीवाल सबकुछ स्वार्थ के लिये कर रहा है। लेकिन लगातार मिल रहे हार के बाद आम आदमी पार्टी में क्रांतिकारी बदलाव की जरुरत है
मंयक ने अपने पत्र में अरविंद केजरीवाल को याद दिलाया है कि जब वो उनसे मिले थे तब केजरीवाल केवल ईमानदारी, देश में बदलाव लाने, करप्शन को खत्म करने की बात कहते थे। उस समय मयंक अरविंद केजरीवाल से काफी प्रभावित थे।
एक समय में समाजसेवी में अन्नाहजारे की तरह ही अरविंद केजरीवाल भी प्रेरणा के श्रोत थे।मयंक ने अपने पत्र के अंतिम पारा में अरविंद केजरीवाल से अपना अहं त्याग कर देश हित में काम करने की अपील की है और आम आदमी पार्टी में बड़े बदलाव की जरुरत पर जोर दिया है।
आपको बता दें कि पंजाब, गोवा के बाद दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप हो हार मिली है। जिसके बाद से लगातार अरविंद केजरीवाक पर सवाल उठ रहे है और कई नेता आम आदमी छोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications