बगावत पर उतारू 'आप' के मयंक: केजरीवाल को बताया फसाद की जड़, किए कई खुलासे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी में शुरु हुआ अंर्तकलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कलह को किनारे लगाने के लिए पार्टी की सबसे बड़ी बॉडी पीएसी (राजनीतिक मामलों की समिति) से योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को निकाल भी दिया गया है। मगर इस बार मुंबई में पार्टी का चेहरा माने जाने वाले मयंक गांधी ने बागी तेवर अख्तियार कर लिया है। मयंक गांधी ने पीएसी से योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के निकाले जाने के लिए सीधे तौर पर पार्टी के संजयोक और सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है।

मयंक गांधी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में हुई बातें सार्वजनिक कर दी हैं। आपको बता दें कि बुधवार को हुई आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मयंक गांधी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने वोट नहीं किया था। इसके बाद मयंक गांधी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि कल रात मुझे बताया गया कि मेरे खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी अगर मैंने बाहर कुछ बताया तो। मैं बैठक में प्रतिनिधि के तौर पर था। मयंक गांधी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने धमकी दी थी कि अगर योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पीएसी में रखा गया तो वह पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दूंगा।
उन्होंने बताया कि 26 तारीख को ही अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया था कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण अगर पीएसी में रहेंगे तो उनके लिए काम करना मुश्किल है। उन्होंने आगे लिखा है कि बैठक में दो फॉर्मूले तैयार किए गए थे। एक फॉर्मूला था कि पीएसी को फिर से बनाया जाए और नए सदस्यों का चुनाव फिर से हो। प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव अपनी उम्मीदवारी नहीं रखेंगे। पीएसी काम करती रहे, लेकिन दोनों बैठक में हिस्सा न लें।












Click it and Unblock the Notifications