जारी है गर्मी की मार, हरियाणा पंजाब में औसत से ज्यादा दर्ज हुआ अधिकतम तापमान

आधा सितंबर गुजरने पर भी गर्मी की मार, हरियाणा पंजाब में अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा

नई दिल्ली। हरियाणा और पंजाब में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में 38.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 38.3 डिग्री सेल्सियस और हिसार में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर रहा। अंबाला में 36.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Maximum temperatures above normal in Haryana Punjab
हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के पटियाला में 36 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 36 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो तीन दिन तक हरियाणा और पंजाब के अधिकांश स्थानों पर बारिश का अनुमान नहीं है और शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

हालांकि गर्मी और उमस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत और तापमान में भी आंशिक गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून से अब बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। तेज बारिश की तो कोई संभावना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+