माव्या सूदन ने रचा इतिहास, बनीं जम्मू-कश्मीर की पहली महिला फाइटर पायलट
श्रीनगर, 20 जून। जम्मू और कश्मीर की रहने वाली माव्या सूदन ने पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। सूदन को भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर पायलट नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर से ये गौरव हासिल करने वाली सूदन पहली महिला फाइटर पायलट हैं। राजौरी की रहने वालीं माव्या देश की 12वीं महिला फाइटर पायलट हैं। शनिवार को तेलंगाना की डुंडिगल वायुसेना अकादमी में हुए पासिंग आउट परेड में माव्या इकलौती महिला फाइटर पायलट के रूप में शामिल रहीं।
Recommended Video

सूदन जम्मू-कश्मीर के गांव लंबेड़ी की रहने वाली हैं। उन्होंने जम्मू के कार्मल कान्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में डीएवी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। पढ़ने में होशियार माव्या ने वर्ष 2020 में वायुसेना की प्रवेश परीक्षा पास की थी। माव्या की बहन तान्या ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें बचपन से ही भारतीय वायु सेना में शामिल लड़ाकू विमान उड़ाने का शौक था।
इंडियन एयरफोर्स में फाइटर पायलट बनने के बाद माव्या का सपना साकार हुआ। तान्या ने बताया कि उनकी बहन की ये दिली तमन्ना थी कि वो लड़ाकू विमान उड़ाकर देश का नाम रोशन करे। तान्या ने ये भी बताया कि माव्या बचपन से पढ़ाई में काफी होशियार थीं। आज वह दिन आ गया, जब उसने एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को पासिंग आउट परेड में सैल्यूट किया तो जम्मू कश्मीर का ही नहीं, बल्कि देश का नाम रोशन हो गया। बहन तान्या सूदन ने बताया कि बचपन से ही उसे भारतीय सेना में काम करने की प्रेरणा मिली।












Click it and Unblock the Notifications