कांग्रेस में शामिल होंगे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह, 22 दिन पहले ही छोड़ी बीजेपी
Recommended Video

नई दिल्ली। बीजेपी के कद्दावर नेता और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह का बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाने का रास्ता साफ हो गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को उन्होंने सभी संभावनाओं और चर्चाओं को विराम देते हुए मानवेंद्र ने ये साफ कर दिया है कि अब वो अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से करने जा रहे हैं।

मानवेंद्र बोले- पेड़ पौधे सब होंगे शामिल
वहीं पत्नी चित्रा सिंह और मां शीतल कंवर के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पेड-पौधे सब शामिल होंगे। लेकिन उन्होंने अपने पिता जसवंत सिंह के शामिल होने के सवाल के जवाब में कहा-नहीं। उन्होंने कहा पेड़ पौधे कहने का मतलब सिर्फ एक उदाहरण है। हालांकि भाई के कांग्रेस में शामिल होने की उन्होंने पुष्टि कर दी और कहा कि परिवार के सभी लोग पार्टी का समर्थन करेंगे। बता दें कि मानवेद्र काफी दिनों से बीजेपी से नाराज चल रहे थे।

स्वाभिमान रैली में किया भाजपा छोड़ने का ऐलान
बता दें कि जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने 22 सितंबर को आयोजित राजपूतों के सम्मान में आयोजित स्वाभिमान रैली के दौरान बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया। वहीं कांग्रेस में शामिल होने पर एआईसीसी राजस्थान के महासचिव अविनाशस पांडेय ने कहा कि सिर्फ मानवेंद्र ही नहीं बल्कि कई सारे वरिष्ठ नेता उनसे संपर्क में हैं और वे कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि उन नेताओं के कांग्रेस में शामिल किए जाने को लेकर पार्टी सोच विचार कर रही है उसके बाद ही कोई फैसला लेगी।

17 अक्टूबर को ले सकते हैं सदस्यता
बीजेपी छोड़ने वाले मानेंद्र सिंह ने यह साफ नहीं किया है कि वो कांग्रेस की सदस्यता कब ग्रहण करेंगे लेकिन माना जा रहा है कि वे 17 अक्टूबर को सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि मानवेंद्र सिंह की निगाहे अब दिल्ली की ओर हैं क्योंकि वो अब विधानसभा की जगह लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। जबकि अपनी पत्नी को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से मैदान में उतार सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications