इलाज के लिए भारत आ रहे हैं मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम, कोविड के बाद बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली, 8 सितंबर: मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको भारत लाया जा रहा है। रामगुलाम स्पाइसजेट बोइंग 737 चार्टर फ्लाइट से मॉरीशस से चेन्नई आ रहे हैं, जहां उनका इलाज होना है। उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी फ्लाइट में है। 73 साल के रामगुलाम को हाल ही में कोरोना संक्रमण हुआ था। कोरोना से वो उबर गए थे लेकिन कोविड के बाद आने वाली परेशानियों से वो जूझ रहे हैं। जिसके इलाज के लिए वो चेन्नई आ रहे हैं।

Mauritius

2012 में पीएम रहते हुए भारत आए थे रामगुलाम

नवीनचंद्र मॉरीशस के प्रधानमंत्री रहते हुए फरवरी, 2012 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए थे। उस समय उन्होंने भारत के उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दूसरे बड़े नेताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरे के दौरान उनको मॉरीशस के आर्थिक, शैक्षणिक, जनकल्याण सहित सभी क्षेत्रों में विकास के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षात समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने डॉक्टरेट ऑफ लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।

नवीनचंद्र रामगुलाम देश के बड़े राजनेताओं में गिने जाते हैं और वो 2005 से 2014 तक मॉरीशस के प्रधानमंत्री रहे हैं। प्रधानमंत्री पद से हटने के कुछ समय बाद 2015 में वो उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। एक समुद्रतटीय संपत्ति में चोरी से जुड़े मामले में रामगुलाम की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सड़क पर उतर आए थे और काफी हिंसा हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+