मौलाना मदनी ने कहा नरेंद्र मोदी को माफी मांगने की जरूरत नहीं है

नरेंद्र मोदी का पक्ष लेते हुए मदनी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में देश के मुसलमानों के साथ विश्वासघात किया है। मदनी ने यह भी कहा कि देश में सबसे ज्यादा सांप्रदायिक दंगे कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 के दौरान गुजरात में हुए दंगे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी और कई अन्य एजेंसियों से जांच कराई लेकिन कहीं कुछ भी मोदी के खिलाफ नहीं निकला। इसी बात से कांग्रेस को बससे ज्यादा दर्द है। मदानी ने यह भी कहा कि यदि मोदी की कोई गलती दंगे में होती तो सुप्रीम कोर्ट निश्चित अपना फैसला सुनाती।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट और एसआईटी के क्लीन चिट जैसे फैसलों के बाद भी नरेंद्र मोदी को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यह हमारे देश का दुर्भाग्य है। मदानी ने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके पास देश को चलाने की क्षमता और युवाओं काे रोजगार देने में पारत हासिल है। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव 2014 देश में एक बड़ा परिवर्तन ला रहा है। इस परिवर्तन का सबसे बड़ा खामियाजा कांग्रेस को ही भुगतना हेागा।
मोदी की ओर झुकता मुसलमानों का प्यार:
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को अब मुस्लिमों का भी प्यार मिलने लगा है। रविवार को मदनी ने अपने बयान में एक बात तो साफ कर दी कि अब भाजपा से मुसलमान ढरती नहीं है। दूसरी ओर, मोदी ने अपने एक साक्षात्कार में बताया कि मुसलमानों में जो नफरत उनको लेकर व्याप्त है वो अन्य राजनीतिक पार्टियों के चलते है। यदि मैं उनसे सीधे जाकर मिलुंगा तो वो भी मुझसे प्यार करने लगेंगे। यहीं नहीं, सर्वे भी यही बता रहे हैं कि मोदी की ओर मुसलमानों का रुझान बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications