मौलाना मदनी ने नरेंद्र मोदी को असफल सीएम कहा

दो दिन पहले एक निजी टीवी चैनल को साक्षात्कार दिए जाने के दौरान मदनी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मोदी को मुसलमानों की टोपी नहीं पहननी चााहिए क्योंकि एक मुसलमान होने के नाते मैं भी माथे पर मिलक नहीं लगा सकता हूं। मदनी ने एक आरे तो मोदी को समर्थन किया लेकिन बुधचार को अचानक विचारों में बदलाव आ गया।
वर्ष 2002 के दौरान गुजरात में हुए गोधरा दंगे का उदाहरण देते हुए मदनी ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोधरा दंगे के दौरान मोदी ने कोई भी छोस कदम नहीं उठाया। जिससे साफ हो जाता है कि मोदी अपने शासनकाल में एक अच्छे सीएम नहीं रहे। ऐसे में इस बात को कैसे मान लिया जाए कि वह देश के लिए एक अच्छे पीएम बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications