Mathura Chunav Result 2024: मथुरा में हेमा मालिनी ने लहराया जीत का परचम, मारा हैट्रिक
Mathura Lok Sabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जानने के लिए वोटों की गिनती आज सुबह से ही शुरू हो चुकी थी। आज यानी 4 जून 2024 को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सबके सामने आ गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक मथुरा में हेमा मालिनी ने जीत दर्ज कर ली है। ये हेमा मालिनी की तीसरी जीत है।
मथुरा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। भाजपा ने यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी को एक बार फिर से टिकट दिया गया था। मथुरा में इंडिया गठबंधन की तरफ से मुकेश धनगर चुनाव लड़ रहे थे। हेमा मालिनी ने यहां से 2014 और 2019 में लगभग 3 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

मथुरा में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश धनगर दुसरे नंबर पर हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह तीसरे नंबर पर हैं।
Recommended Video
बीजेपी और आरएलडी का गढ़ है मथुरा
मुकेश धनगर यूपी कांग्रेस के महासचिव हैं। वह कांग्रेस से 2003 में जुड़े थे। वह छात्र संगठन से लेकर युवा कांग्रेस में भी कई पदों पर रहे। मुकेश का अपने समाज में काफी दबदबा माना जाता है। मथुरा सीट पर बीजेपी और आरएलडी का दबदबा रहा है। जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी अब बीजेपी के साथ है। इसका फायदा भी बीजेपी को मिलता दिख रहा है।
26 अप्रैल को हुआ था चुनाव
मथुरा में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव हुआ था। एनडीए और इंडिया गठबंधन के सीनियर नेता यहां पर चुनाव प्रचार करने आए थे। इस पर यहां पर पिछली बार की अपेक्षा कम मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में आरएलडी दूसरी नंबर पर थी।












Click it and Unblock the Notifications