Lok Sabha Election: 'मेरे लिए अच्छा थोड़े ही बोलेंगे', कांग्रेसी रणदीप सुरजेवाला को हेमा मालिनी ने दिखाया आईना
Hema Malini News: लोकसभा चुनाव के सियासी मौसम में अब नेताओं की राजनीतिक से दूर व्यक्तिगत छींटाकशी भी बढ़ने लगी है। पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। वहीं अब इस फेहरिस्त में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला का नाम भी शामिल हो गया है। जिन्होंने भाजपा नेता और मथुरा सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी की है।
भाजपा नेताओं के निशाने पर आए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर अब खुद मथुरा सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी का रिएक्शन आया है। बीजेपी नेता ने कहा कि यह उनका (रणदीप) काम है।

हेमा मालिनी पर क्या रणदीप सुरेजवाला?
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कांग्रेस सांसद रणदीर सुरेजवाला ने अभिनेत्री-नेता हेमा मालिनी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने मंच से भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि, "MLA/MP क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज उठा सकें, हमारी बात मनवाएं, इसीलिए बनाते होंगे। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं, जो चाटने के लिए बनाते हैं?" हालांकि यह वीडियो कब का है। इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
हेमा मालिनी ने किया पलटवार
वहीं मथुरा से एक बार फिर नामांकन करने पहुंची हेमा मालिनी से जब रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी के बारे में सवाल किया तो बीजेपी सांसद ने कहा, "यह उनका काम है कहना, विपक्ष है तो वो थोड़ी ही मेरे बारे में अच्छा बोलेंगे, मथुरा के लोग मेरे साथ और वे सभी बहुत खुश हैं। मुझे पीएम मोदी मार्गदर्शन हासिल हैं।"
इसी के साथ हेमा मालिनी ने कहा कि जो नाम वाला होता है, उसी को टागरेट बनाया जाता है। वो लोग सिर्फ लोकप्रिय लोगों को निशाना बनाते हैं, क्योंकि अलोकप्रिय लोगों को निशाना बनाने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।
मथुरा के विकास पर बोली ये बात
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "तीसरी बार मथुरा के लोगों की सेवा करने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूं। जो काम मेरे दो कार्यकाल में नहीं हो सका, उसे मैं पूरा करूंगी। इस बार मथुरा की जनता के लिए बड़ी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के लिए हर संभव मदद करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications