वाट्सऐप और फेसबुक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था टीचर, गिरफ्तार
टीचर की हरकतों की वजह से लड़की डिप्रेशन में चली गई और अपने एग्जाम तक छोड़ दिए। आखिरकार उसकी एक दोस्त ने उसके परिजनों को सारी बात बताई।
मुंबई। एक स्कूल के टीचर पर नाबालिग लड़की के उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोपी टीचर करीब एक साल से लड़की को परेशान कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता क्राइम ब्रांच में सीनियर इंस्पेक्टर हैं। लड़की ने अपने परिजनों को टीचर की हरकत के बारे में बताया था।
लड़की के पिता ने कहा, 'यह सब करीब एक साल पहले शुरू हुआ था। पराग शाह नाम के टीचर ने बच्ची को परेशान करना शुरू कर दिया। वह उसे फेसबुक और वाट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। वह 10वीं क्लास में गई तो आरोपी उसका क्लास टीचर बन गया और उससे कहा कि वह उसी के लिए क्लास टीचर बना है।'
टीचर की हरकतों की वजह से लड़की डिप्रेशन में चली गई और अपने एग्जाम तक छोड़ दिए। आखिरकार उसकी एक दोस्त ने उसके परिजनों को सारी बात बताई। इंस्पेक्टर ने कहा, 'हमने घटना को लेकर प्रिंसिपल से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पराग ने हमारी बेटी परेशान करना जारी रखा। उसने उसे गलत ढंग से छूने की कोशिश भी की। मामले को जब उच्च अधिकारियों तक ले जाया गया तब जाकर टीचर सस्पेंड हुआ।'
इस मामले में जांच के लिए करीब तीन महीने पहले एसआईटी गठित की गई थी। आरोपी टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। बाकी आरोपियों के खिलाफ भी जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications