शूटिंग के दौरान डूबकर मरे कन्‍नड़ एक्‍टर अनिल का भी शव मिला, कल मिली थी उदय की लाश

आपको बता दें कि सोमवार को फिल्‍म मस्‍तीगुड़ी का क्‍लाइमेक्‍स सीन शूट किया जा रहा था। फिल्‍म में दुनिया विजय मुख्‍य भूमिका में हैं और इस शूटिंग में वो भी शामिल थे।

बेंगलुरू। कन्‍नड़ फिल्‍म मस्‍तीगुड़ी की शूटिंग के दौरान पानी में डूबकर मरे दोनों अभिनेताओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। जहां उदय का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया था वहीं अनिल का शव आज बरामद किया गया है। एनडीआरएफ की टीम स्‍थानीय मछुआरों के साथ मिलकर टिपागोंडानाहल्ली लेक में दोनों का शव पिछले तीन दिनों से ढूंढ रही थी।

Masti Gudi- Deadbody of second actor found

आपको बता दें कि सोमवार को फिल्‍म मस्‍तीगुड़ी का क्‍लाइमेक्‍स सीन शूट किया जा रहा था। फिल्‍म में दुनिया विजय मुख्‍य भूमिका में हैं और इस शूटिंग में वो भी शामिल थे। हालांकि विजय को समय रहते बचा लिया गया लेकिन फिल्‍म में विलन का किरदार निभा रहे उदय और अनिल की मौत हो गई थी।

बता दें कि उदय को 2014 में फिल्म 'जयम्माना मागा' में बेस्ट विलेन का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं अनिल ने हाल ही में 'सांथु स्ट्रेट फॉरवर्ड' फिल्म में काम किया था।

क्‍या था सीन

फिल्‍म के क्‍लाइमेक्‍स सीन में हीरो दोनों विलन को लेकर हेलीकॉप्‍टर से पानी में कूदता है। शूट की पूरी तैयारी हो चुकी थी। करीब 100 फीट उपर दुनिया विजय हेलीकॉप्‍टर से उदय और अनील सहित पानी में कूदे। कैमरे ने तीनों को पानी में कूदते हुए कैद‍ किया लेकिन पानी के बाहर तैरते हुए सिर्फ विजय ही बाहर दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+