कोलकाता के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया
Kolkata Shopping mall fire: कोलकाता के एक शॉपिंग मॉल में आग लगने की खबर सामने आ रही है। आग की लपटें भी काफी डरावनी हैं। वहीं अंदर कई लोगों के फंसने की भी खबर है। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। उस वक्त शॉपिंग कर रहे लोगों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।
बताते चलें कि आग लगने की खबर मिलते ही दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। चारों तरफ बस धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। ऐसे में मॉल के शीशे भी तोड़े गए।

शॉपिंग मॉल में लगी आग को बुझाने के लिए 15 दमकल इंजन भी भेजे गए। आग लगने की वजह से सिर्फ मॉल ही नहीं बल्कि आसपास के इलाके में भी धुंआ भर गया। दिन के 12 बजे की ये घटना बताई जा रही है। मॉल में फंसे लोगों को इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया है।
खबर है कि धुंआ-धुंआ होने की वजह से कई लोग बीमार भी पड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल के दमकल मंत्री सुजीत बोस खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। वहीं पूरे इलाके में सिर्फ अफरा-तफरी का ही माहौल देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications