संसद परिसर में लगी भीषण आग, 5 दमकल गाडियां मौके पर पहुंची
नई दिल्ली। संसद परिसर के पॉवर स्टेशन में भयंकर आग लग गयी है। आग इतनी बुरी तरह से लगी है कि पूरे इलाके में काला धुंआ उठता हुआ देखा जा सकता है। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। हालांकि आग लगने की वजहों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।

बताया जा रहा है कि यह आग एसी के प्लांट में लगी है। यह आग इतनी भीषण है कि इसे बुझाने में घंटों लग सकते हैं। इस आग में आस-पास के कई पेड़ भी जल गये हैं। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने लोगों को बाहर निकालने का काम शुरु कर दिया है। साथ ही किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है।
गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र खत्म हो गया है जिसके चलते संसद में लोगों की संख्या काफी कम है। अभी तक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications