Ludhiana: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग के बाद गिरी इमारत, 3 की मौत
पंजाब के लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया A के इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पांच मंजिला फैक्ट्री की इमारत ढह गई।
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया A के इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पांच मंजिला फैक्ट्री की इमारत ढह गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 19 लोग अभी भी मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। 6 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर दमकल विभाग की 5 गाडि़यां और एनडीआरएफ की टीम मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक आग सुबह 8 बजे लगी हुई बतायी जा रही है।

दमकल विभग के एक आला अधिकारी के मुताबिक प्लास्टिक का लिफाफा बनाने वाली इस 5 मंजिला फैक्ट्री की सबसे ऊपरी मंजिल पर यह भयानक आग लगी थी और बाद में इस आग ने दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। अमरसन पॉलीमर गोला नामक इस फैक्ट्री में जिस वक्त आग लगी उस वक्त यह फैक्ट्री बंद थी और अभी काम शुरु नहीं हुआ था। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट होने से लग सकती है।












Click it and Unblock the Notifications