मरवाही उपचुनाव: जिस पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं उसके नेताओं से डर रही कांग्रेस, आखिर क्यों ?
रायपुर। 3 नवम्बर को देश की विभिन्न राज्यों में खाली हुई 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें से एक सीट छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा (Marwahi Assembly Seat) भी है। पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के निधन के चलते खाली हुई इस सीट पर कांग्रेस का मुकाबला प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी से है लेकिन कांग्रेस को डर सबसे ज्यादा डर जिस पार्टी से लग रहा है उसका इस उपचुनाव में कोई प्रत्याशी ही नहीं है। कांग्रेस ने इस पार्टी के नेताओं के खिलाफ चुनाव अधिकारी से शिकायत भी की है।

ये पार्टी है छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जिसके खिलाफ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने मरवाही उपचुनाव के पर्यवेक्षक के सामने शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता ने अपनी शिकायत में कहा है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का न तो कोई प्रत्याशी जनता के बीच है न ही इस पार्टी ने किसी उम्मीदवार या दल को समर्थन दिया है। बावजूद इसके नेता क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। रैली कर रहे हैं और सभाएं कर रहे हैं जो नियमों के खिलाफ है। इस दल के नेताओं के द्वारा अनर्गल प्रचार किया जा रहा है जिससे मतदाता दिग्भ्रमित हो सकता है। शर्मा ने अपनी शिकायत में ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है।
अमित जोगी ने किया पलटवार
हालांकि कांग्रेस की शिकायत में किसी नेता का नाम नहीं लिया गया है लेकिन पिछले दिनों ही पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की पत्नी रेणु जोगी ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की थी। कांग्रेस द्वारा शिकायत करने को लेकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। जोगी ने कहा "आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मेरी माँ के मरवाही के लोगों से मिलकर उनसे न्याय माँगने पर डीएम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मुख्य चुनाव अधिकारी छत्तीसगढ़ से रोक लगाने का बेहद हास्यास्पद आवेदन दिया। भूपेश बघेल जी के द्वारा मुझे चुनाव से बाहर कर देने के बाद भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मेरी माँ का इतना डर क्यों सता रहा है?"
अमित जोगी और पत्नी का नामांकन खारिज
बता दें कि मरवाही विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के निधन के चलते खाली हुई है। यहां 3 नवम्बर को मतदान होना है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मरवाही विधानसभा सीट को जोगी परिवार का गढ़ माना जाता है। राज्य बनने के बाद से यहां जोगी परिवार का कब्जा रहा है। इस बार भी अजित जोगी के बेटे और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी ने यहां से नामांकन किया था लेकिन अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र राज्य की उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने निरस्त कर दिया। जाति प्रमाण पत्र खारिज होने के बाद अमित जोगी का नामांकन खारिज कर दिया गया। अमित जोगी ने अपनी पत्नी ऋचा जोगी का नामांकन भी करवाया था लेकिन ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र भी निलंबित कर दिया गया था जिसके चलते ऋचा जोगी का नामांकन भी निरस्त कर दिया गया। इस सीट पर पहली बार ऐसा हो रहा है कि जोगी परिवार को कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications