ऑटो सेक्टर में गहराया संकट, 2 दिन बंद रहेंगे Maruti Suzuki के गुरुग्राम और मानेसर प्लांट

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के गुरुग्राम-मानेसर प्लांट 7 और 9 सितंबर को बंद रहेंगे और पैसेंजर गाड़ियों का प्रोक्शन नहीं किया जाएगा। वाहन बाजार में मंदी के कारण कंपनी ने अपने उत्पादन में 33.99 फीसदी तक की कटौती की है। मारुति की ओर से ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब वाहनों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। ये सातवां महीना है जब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने अपना उत्पादन घटाया है।

maruti suzuki to shut down manufacturing operation at gurugram and manesar plants for two days

मारुति सुजुकि इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया है कि कंपनी ने अगस्त महीने में 1,11,370 वाहन उत्पादित किए, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का उत्पादन 1,68,725 वाहन था। अगस्त में यात्री वाहनों का उत्पादन 1,10,214 वाहन रहा जो अगस्त 2018 में 1,66,161 वाहन था। इस प्रकार इसमें 33.67 फीसदी तक की गिरावट आई है।

कार निर्माता कंपनी ने अपना उत्पादन घटाया

ऑल्टो, न्यू वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर सहित मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारों का उत्पादन पिछले साल अगस्त में 1,22, 824 था, जिसके मुकाबले इनका उत्पादन इस साल अगस्त में 80,909 वाहन ही रहा। इसमें भी 34.1 फीसदी तक की गिरावट आई है। मध्यम आकार की सेडान सियाज का उत्पादन पिछले साल अगस्त में 6,149 वाहन हुआ था जो पिछले महीने घटकर 1,156 वाहन रह गया जो अगस्त 2018 में 2,564 वाहन था।

जुलाई में इस वाहन निर्माता कंपनी ने अपने उत्पादन में 25.15 फीसदी तक की कटौती करते हुए 1,33,625 वाहनों का उत्पादन किया था। कंपनी ने रविवार को पिछले महीने अपनी बिक्री में 33 फीसदी की गिरावट के साथ 1,06,413 वाहन बिक्री की सूचना दी थी जबकि अगस्त 2018 में 1,58,189 वाहनों की बिक्री हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+