'इसे हल्के में नहीं लूंगी' शहीद कैप्टन अंशुमन की पत्नी पर 'अश्लील' टिप्पणी करने वाले पर भड़कीं NCW अध्यक्ष

Capt Anshuman Singh Wife Smriti Singh: भारतीय सेना के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है। स्मृति सिंह पर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता ने बेहद गंभीर आरोप लगाए है। तो वहीं, अब सोशल मीडिया पर भी शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी के खिलाफ 'अश्लील' टिप्पणी करने के मामले सामने आ रहे है।

ऐसे ही एक मामले में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद शहीद कीर्ति चक्र कैप्टन अंशुमान की पत्नी के खिलाफ 'अश्लील' टिप्पणी किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे है। अब इन मामलों का राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा स्वत: संज्ञान लिया गया है।

Capt Anshuman Singh Wife Smriti Singh

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, 'उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। बहुत से लोग ट्वीट कर रहे हैं। मेरे पास भी काफी ट्वीट हैं। अब हम उन सबके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जिस व्यक्ति के खिलाफ पहले FIR दर्ज की गई है वे शायद पाकिस्तान से है।'

NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आगे बताया कि अगर वो पाकिस्तान से है तो 2 देशों के बीच की बात होगी, अभी इसका कोई तथ्य सामने नहीं आया है। जो बाकी भारतीय लोगों ने किया है उनके खिलाफ भी FIR की जाएगी। मैं जानती हूं कि कैसे आर्मी वालों की पत्नियां सहती हैं और उसके खिलाफ अगर ऐसी बाते होगी तो...मैं इसे हल्के में नहीं लूंगी।

'अश्लील' टिप्पणी करने वाले अहमद के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
बता दें कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी स्मृति सिंह पर दिल्ली के शख्स अहमद ने सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट किया था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए NCW की अध्यक्ष ने अश्लील कमेंट करने वाले शख्स को गिरफ्तार करने का आदेश दिल्ली पुलिस को दिया था।

इस तस्वीर पर गई 'अश्लील' टिप्पणी
जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेता (मरणोपरांत) कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर 'अश्लील' टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया यूजर अहमद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी। बता दें कि यह अश्लील टिप्पणी राष्ट्रपति भवन में स्मृति सिंह की उस तस्वीर पर की गई है जिसमें वे अपने पति का मरणोपरांत कीर्ति चक्र सम्मान ग्रहण कर रही हैं।

अंशुमान सिंह के माता-पिता ने भी लगाए ये आरोप
खबर के मुताबिक, शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और माता मंजू देवी ने अपनी विधवा बहू स्मृति सिंह (अंशुमान सिंह की पत्नी) पर गंभीर आरोप लगाए। शहीद के माता-पिता का आरोप है कि उन्हें कुछ भी नहीं मिला है। बहु सारा पैसा लेकर चली गई है। खबर के मुताबिक, शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार को 50 लाख नगद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी और उसके घर वाली सड़क का नामकरण का वादा योगी सरकार ने किया था।

सास-ससुर के आरोपों पर क्या कहा?
खबर के मुताबिक,शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी स्मृति सिंह ने सा-ससुर के आरोप पर कहा कि,'मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिसकी जैसी सोच है, वो वैसा ही कहेगा। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। अभी मैं बाहर हूं। मैंने अब तक उनका (अंशुमान सिंह के माता-पिता) वीडियो नहीं देखा है। पहले वीडियो देखूंगी तब कॉल करेंगे।'

साथियों को बचाते हुए शहीद हुए थे कैप्टन अंशुमान
कैप्टन अंशुमान सिंह सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में वहां तैनात थे। जुलाई 2023 की रात जिस कैंप में थे, वहां भारतीय सेना के गोला-बारूद के भंडार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। इस दौरान अंशुमान ने कुछ साथियों को बचाया और फिर एक चिकित्सा जांच कक्ष में चले गए, जिसमें भी आग लगी हुई थी। ताकि, महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता बॉक्स को निकाला जा सके। हालांकि, तेज हवाओं के बीच भीषण आग के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+