3 बच्‍चों की मां का था गैर मर्द से संबंध, 3 साल बाद किसी और से करने लगी प्‍यार, हुआ ये हश्र

सूरत। गुजरात के सूरत में दो दिन पहले हुई एक शादीशुदा महिला की हत्‍या की गुत्‍थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रेमी को प्रेमिका के चरित्र पर शक था जिसके चलते उसने उसकी हत्‍या कर दी। मृतका के तीन बच्‍चे भी हैं और पति के अलावा उसके दो गैर मर्दों से संबंध थे। इस हत्‍याकांड में एक नाबालिग का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया है। हत्‍या में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।

3 बच्‍चों की मां का था गैर मर्द से संबंध, 3 साल बाद किसी और से करने लगी प्‍यार, हुआ ये हश्र

जानकारी के मुताबिक सीमा (बदला हुआ नाम) अपने तीन बच्‍चों और पति नवीन (बदला हुआ नाम) के साथ वराछा इलाके के नीलकंठ सोसायटी में रहती थी। सीमा का तीन साल से भरत जानकी दास अग्रवाल के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बीच सीमा का किसी राजू अहिर नाम के युवक से भी प्रेम संबंध होने की बात सामने आने लगी। इस बात को लेकर सीमा और भरत में अकसर लड़ाई होती थी। भरत ने पूछताछ में बताया कि सीमा के साथ उसका तीन साल से प्रेम संबंध था, लेकिन वर्षा राजू आहिर नामक किसी युवक के प्रेम संबंध में पड़ गई। उसने कई बार उसे ऐसा न करने से मना किया, लेकिन उसने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए मार डाला।

भरत ने बताया कि सीमा की हत्या करने के लिए पहले चाकू और कटर खरीदा था। लक्जरी बस से टोमी भी चुराई थी। फिर वराछा में फुटपाथ पर रहने वाले नाबालिग लड़के को अपने साथ लिया। उसे भी सीमा की हत्या के प्लान में शामिल किया। उसके बाद सीमा को बाइक पर बिठा कर कोसमाडा गांव के पास गन्ने के खेत मे ले गया। सीमा भरत से बात कर रही थी तभी इशारा पाते ही नाबालिग लड़के ने टोमी से सीमा के सिर पर वार कर दिया। सीमा के गिरते ही भरत ने उसकी गर्दन पर चाकू मारकर उसके ही दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+