अनोखा इश्क : किन्नर को दिल दे बैठा शादीशुदा युवक, पत्नी ने करवा दी शादी, कहा - एक ही छत के नीचे रहेंगे

नई दिल्ली, 13 सितंबर: ओडिशा में रहने वाला एक शादीशुदा शख्स ट्रांसवुमन को दिल दे बैठा। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। ये बात जब उसने अपनी पत्नी को बताई तो उसे झटका लगा, लेकिन पति की खुशी के लिए वह राजी हो गई। पति की रजामंदी के बाद शख्स ने ट्रांसवुमन के साथ शादी रचा ली। शख्स अपनी पत्नी और प्रेमिका से पत्नी बनी ट्रांसवुमन के साथ एक ही छत के नीचे रह रहा है।

एक साल से चल रहा था अफेयर

एक साल से चल रहा था अफेयर

मामला ओडिशा के कालाहांडी इलाके है। 32 साल के इस शख्स की अजीबोगरीब शादी चर्चा में है। शख्स शादीशुदा था और उसके दो साल का बेटा भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स करीब एक साल पहले ट्रांसवुमन के संपर्क में आया था। दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ी और प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों नजदीक आ गए। शख्स ने ट्रांसवुमन से शादी करने का फैसला ले लिया। हालांकि, ये सब इतना आसान नहीं होने वाला था।

पति की दूसरी शादी के लिए राजी हो गई पत्नी

पति की दूसरी शादी के लिए राजी हो गई पत्नी


दरअसल, शख्स की पत्नी और बच्चे थे। वह अपनी पत्नी से इस बात को कहने से डर रहा था। लेकिन फिर हिम्मत करके उसने अपनी पत्नी से पूरी बात बताई और कहा कि वह ट्रांसवुमन से शादी करना चाहता है। पति की ये बात सुनकर पहले तो पत्नी को जोर का झटका लगा, लेकिन फिर अपने पति की भावनाओं की कद्र करते हुए वह इसके लिए खुशी खुशी राजी हो गई। पत्नी ने कहा कि वह इस शादी के लिए राजी है। पत्नी की अनुमति के बाद शख्स ने ट्रांसवुमन के साथ शादी रचा ली।

ट्रांस-कम्युनिटी के सदस्यों के बीच हुई शादी

ट्रांस-कम्युनिटी के सदस्यों के बीच हुई शादी

नारला के एक मंदिर में ट्रांस-कम्युनिटी के कई सदस्यों की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। सेबकारी किन्नर महासंघ की अध्यक्ष कामिनी ने दोनों की शादी का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि ट्रांस कम्युनिटी के लिए यह एक दुर्लभ दिन था, जिसमें एक पुरुष के बच्चे और पत्नी थी, जिसने एक ट्रांस-महिला के साथ विवाह करने का फैसला किया। उन्होंने दोनों के भविष्य में उनके समृद्ध जीवन की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+