राज ठाकरे की पार्टी MNS पर भड़के काटजू, कहा- मैं इलाहाबादी गुंडा हूं और मेरा डंडा...
मार्कंडेय काटजू ने एमएनएस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मैं इलाहाबादी गुंडा हूं और संगम का पानी पिया है। मेरा डंडा तुम्हारा इंतजार कर रहा है और तुम्हारी खबर लेने के लिए अधीर है।"
नई दिल्ली। अपने बयान को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने को लेकर चल रहे बवाल में काटजू भी कूद गए और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पर तीखा हमला करते हुए दो ट्वीट कर डाले।

अपने पहले ट्वीट में काटजू ने लिखा कि "मनसे असहाय लोगों पर हमले क्यों कर रही है? अगर आपमें साहस है तो मेरे पास आइए। मेरा डंडा तुम्हारा इंतजार कर रहा है और तुम्हारी खबर लेने के लिए अधीर है।"
काट्जू ने अगले ट्वीट में लिखा, "मनसे के कार्यकर्ता गुंडे हैं, जिन्होंने अरब सागर का खारा पानी ही चखा है। मैं इलाहाबादी गुंडा हूं, जिसने संगम का पानी पिया है।" आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज का विरोध कर रहा है। विरोध के पीछे का कारण इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान का काम करना है।












Click it and Unblock the Notifications