आखिर कैटरीना और शीला की जवानी की मदद क्यों ले रहे हैं काटजू?

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस परिषद् के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू एक बार फिर से अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। काटजू ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि जब आर्थिक रूप से बीमार क्रोएशिया जब मिस ग्रैबर किटरोविक जैसी सुंदरी को अपना राष्ट्रपति बना सकता है तो क्यों ना हम अपने देश की राष्ट्रपति खूबसूरत और सेक्सी कैटरीना कैफ को बना दें और जब कैटरीना कैफ राष्ट्रपति शपथ लें तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में कैटरीना को अपना फेमस गीत 'शीला की जवानी' गाना होगा।

काटजू की कलम यहीं नहीं रूकी उन्होंने तो अपने ब्लॉग पर यहां तक लिखा है कि मैं हमेशा से ही चुनावों में सुंदर चेहरों के शामिल करने की बात करता हूं क्योंकि नेता गण कभी जनता के हित का काम नहीं करेंगे इसलिए कम से कम जनता सुंदर चेहरों को ही वोट करके खुश रहे।

अब कैटरीना कैफ का नाम लेकर काटजू खुद को मीडिया की हेडलाइन बनाना चाह रहे थे या फिर वो आर्थिक रूप से बीमार क्रोएशिया की तुलना भारत से कर रहे थे यह तो वो ही जाने लेकिन काटजू के इस बेतूके बयान की वजह से आज वो हर जगह चर्चा के केन्द्र बने हुए हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तो उनके खिलाफ लोगों ने हल्ला बोल ही दिया है वहीं दूसरी ओर न्यूज चैनलों पर भी उनको लेकर बहस हो रही है।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब काटजू अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं इससे पहले भी वो कई बार अपने बेतूके बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। आईये डालते हैं काटजू के कुछ चर्चित बयान..

बालाकृष्णन भ्रष्ट न्यायाधीश की पदोन्नति पर अड़े हुए थे : काटजू

बालाकृष्णन भ्रष्ट न्यायाधीश की पदोन्नति पर अड़े हुए थे : काटजू

पिछले साल जुलाई में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मरक डेय काटजू ने यह कहकर सनसनी फैलायी थी कि देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद एक न्यायाधीश की पदोन्नति करते हुए उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त करने की हर संभव कोशिश की।

जब तक सोनिया और राहुल कांग्रेस नेता तब तक पार्टी रहेगी चौपट

जब तक सोनिया और राहुल कांग्रेस नेता तब तक पार्टी रहेगी चौपट

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मार्कंडेय काटजू ने कांग्रेस की मौजूद हालात के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। काटजू ने फेसबुक पर लिखे अपने बयान में कहा है कि जब तक सोनिया और राहुल कांग्रेस के नेता है तबतक पार्टी कभी भी फिर से नहीं खड़ी हो सकती है।

'सचिन को भारत रत्न देकर देश का अपमान हुआ'

'सचिन को भारत रत्न देकर देश का अपमान हुआ'

मार्कंडेय काटजू ने कहा था कि सचिन को भारत रत्न देकर देश का अपमान हुआ है। काटजू ने सचिन को भारत रत्न से सम्मानित करने को गलत बताया है। साथ ही उन्होने कहा है कि सांसद भी बनाना ठीक नहीं।

90 प्रतिशत भारतीय हैं 'अक्ल से पैदल': काटजू

90 प्रतिशत भारतीय हैं 'अक्ल से पैदल': काटजू

जस्टिस काटजू ने कहा था कि भारत में नंबे प्रतिशत लोग अक्ल से पैदल है मतलब की महाबेवकूफ हैं जिन्हें धर्म के नाम आसानी से भटकाया जा सकता है।

काटजू ने लगाये थे यूपीए पर भ्रष्टाचार के आरोप

काटजू ने लगाये थे यूपीए पर भ्रष्टाचार के आरोप

काटजू ने कुछ समय पहले अपने ब्लॉग में लिखा कि मद्रास उच्च न्यायालय के एक अतिरिक्त न्यायाधीश को संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) के कार्यकाल में नियुक्त कर लिया गया, जबकि उनके खिलाफ गुप्तचर ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

कैटरीना को बनाओ भारत का राष्ट्रपति

कैटरीना को बनाओ भारत का राष्ट्रपति

काटजू ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि जब आर्थिक रूप से बीमार क्रोएशिया जब मिस ग्रैबर किटरोविक जैसी सुंदरी को अपना राष्ट्रपति बना सकता है तो क्यों ना हम अपने देश की राष्ट्रपति खूबसूरत और सेक्सी कैटरीना कैफ को बना दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+