काटजू ने स्मृति ईरानी का फेसबुक पर उड़ाया मजाक
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की फर्जी डिग्री मामले की याचिका की सुनवाई को कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद मार्कंडेय काटजू ने ईरानी पर चुटकी ली है। काटडू ने स्मृति ईरानी की येल यूनिवर्सिटी की विवादित डिग्री का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

काटजू ने जो तस्वीर साझा की है उसमें येल यूनिवर्सिटी का मतलब यशोदा अकादमी ऑफ लल्लनटाप इंजीनियरिंग बताया गया है। इस डिग्री का मजाक उड़ाते हुए बिहारी भाषा में लिखा है कि ई सर्टिफिकेट बतावे है कि हमार भाई/भौजाई स्मृति ईरानी ने लॉज इन डेंटल सर्जरी ऑफ बीबीए इन इंजीनियरिंग में 98 % ला के साला एक हयी बार में पूरा पटना हिला दिये। हमार यूनीबर्सिटी में गंगा मय्या की सौगंध खायी कि पूरे 16 संकरों के साथ भाई/भौजाई को हार्दिक खुशी से ग्रैजुएट होने की बधाई दायी बे।

Smriti Irani's Yale Degree ( may be useful in the criminal case against her...
Posted by Markandey Katju on Wednesday, June 24, 2015
काटजू ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि स्मृति ईरानी को उनके खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मामले के खिलाफ इस डिग्री की बतौर सबूत जरूरत पड़ सकती है। गौरतलब है कि ईरानी पर लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान अपनी शैक्षिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप है।
2004 लोकसभा चुनाव के दौरान ईरानी ने कहा था कि उन्होंने 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल करने का दावा किया था। लेकिन 2011 में के राज्यसभा चुनावों के दौरान उन्होंने अपनी अधिकतक शैक्षिक योग्यता डीयू से बी कॉम बतायी थी।












Click it and Unblock the Notifications