राधे मां जैसी खूबसूरत देवी के लिए लुटने को तैयार हैं मार्कंडेय काटजू
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्केंडेय काटजू ने अपने मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने विवादित राधे मां पर चुटकी लेते हुए कहा है कि वह राधे जैसी खूबसूरत देवी के लिए लुटने को तैयार हैं।

काटजू ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा है कि राधे मां की जय हो और वह अब उनके भक्त बन गये हैं। यह नहीं उन्होंने यहां तक लिखा है कि अब वह नास्तिक नहीं बल्कि आस्तिक हो गये हैं। काटजू को फेसबुक पर जिस कदर लोकप्रियता मिल रही है उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हजारों लोगों ने उनके इस पोस्ट को लाइक और कमेंट किया है।
Jai Radhe Ma. I have become her worshipper, and am no longer an atheisthttp://www.hindustantimes.com/india-news/why-social-media-is-trolling-self-styled-godwoman-radhe-maa/article1-1377317.aspx
Posted by Markandey Katju on Saturday, August 8, 2015
देखिये राधे मां का डिजायनर लहंगा
यही नहीं जब एक फेसबुक यूजर ने कमेंट करके उनसे पूछा कि क्या वह सच में देवी हैं तो उन्होंने अपने जवाब में लिखा है कि राधे में हकीकत में देवी है। काटजू ने आगे लिखा है कि वह राधे मां जैसी देवी के लिए हमेशा लुटने के लिए तैयार हैं।
आगे काटजू ने पुरानी फिल्म का लोकप्रिय गीत हमें तो लूट लिया मिल के हुस्न वालों ने का वीडियो भी शेयर किया है। बहरहाल जिस तरह से राधे मां का विवाद सामने आया है उसने भारत में धर्म के नाम पर ढोंक करने वालों को एक बार फिर से पोल खोल कर रख दी है।












Click it and Unblock the Notifications