सोशल मीडिया पर काटजू बोले मैं गोबर खाउंगा
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्याायधीश मार्कंडेय काटजू एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। काटजू ने सोशल मीडिया पर गोमूत्र और गोबर को लेकर कई बयान दिये हैं जो काफी चर्चा में हैं।

काटजू ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि देश में गोमांस खाने पर प्रतिबंध हैं लेकिन गाय के गोबर पर कोई पाबंदी नहीं है। ऐसे में अगर मैं गाय का गोबर खाता हूं तो मुझे मौत के घाट नहीं उतारा जाएगा।
काटजू ने लिखा है कि आज से गोमूत्र पीजिये और गोबर खाइये। दवाइयाँ,दाल और प्याज़ बहुत महंगी हो गयी है। वहीं काटजू के बयान पर लोग जमकर हमला बोल रहे हैं। एक तरफ जहां लोग काटजू से गोबर खाते हुए वीडियो अपलोड करने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ लोग उन्हें गाय का मजाक ना उड़ाने के लिए भी कह रहे हैं।
आपको बता दें कि काटजू इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि था कि वह बीफ खाते हैं और यह उनका निजी विषय है जिसपर किसी को दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications