अंबानी-अडानी ने अब-तक जितनी संपत्ति बनाई, उतना तो मार्क जुकरबर्ग ने सालभर में कमा लिया, जानें नेटवर्थ
Mark Zuckerberg Net Worth 2024: भारत के उद्योगपति रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने अब तक जितनी संपत्ति बनाई है, उतनी दौलत फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने सालभर में कमा ली है।

मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। मार्क जुकरबर्ग ने टेस्ला के मालिक एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। 2020 के बाद यह पहली बार है जब जुकरबर्ग, दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बने हैं।
फोर्ब्स के मुताबिक पिछले एक साल यानी 12 महीनों में मार्क जुकरबर्ग की कुल नेटवर्थ 112.6 अरब डॉलर बढ़ी है। मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में ये बढ़ोतरी मेटा के शेयरों में आए उछाल की वजह से हुई है।

एलन मस्क, अंबानी, अडानी से कितनी ज्यादा है मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति?
मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति (Mark Zuckerberg Net Worth)
मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 187 बिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये में 15.57 लाख करोड़ से ज्यादा। रिपोर्ट के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में इस साल 58.9 बिलियन डॉलर यानी 4.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

एलन मस्क की संपत्ति (Elon Musk Net Worth)
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक एलन मस्क की नेटवर्थ 181 बिलियन डॉलर (लगभग 15.07 लाख करोड़ ) है और वह दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी हैं। मार्च के महीने में एलन मस्क इस लिस्ट में टॉप पर थे। इस एलन मस्क की नेटवर्थ में 48.4 बिलियन डॉलर यानी 4.03 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट हुई है।

मुकेश अंबानी की संपति (Mukesh Ambani Net Worth)
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का कोई भी बिलेनियर टॉप-10 में नहीं हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 112 बिलियन डॉलर है, भारतीय रुपये में करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये हैं।
गौतम अडानी की संपत्ति (Gautam Adani Net Worth)
अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी बिलेनियर लिस्ट में 14वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी की संपत्ति 104 बिलियन डॉलर यानी 8.66 लाख करोड़ रुपये है।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications