फ्री-फॉल ट्रेनिंग के दौरान मरीन कमांडो शहीद, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पैरा जंप में गवांई जान
बंगाल तट पर भारतीय नौसेना का एक मरीन कमांडो शहीद हो गया। फ्री-फॉल प्रशिक्षण के दौरान नेवी ऑफिसर ने ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पैरा जंप किया था।

पश्चिम बंगाल में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पैरा जंप के दौरान एक नौसेना का पेटी ऑफिसर शहीद हो गया। एक मरीन कमांडो विशेष बलों के फ्री-फॉल ट्रेनिंग में शामिल था। उसने के पानागढ़ से मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से पैरा जंप किया था। लेकिन वो सुरक्षित नहीं बच पाया। गंभीर चोटें आने कारण नेवी अधिकारी ने दम तोड़ दिया।
एएनआई के अनुसार, भारतीय नौसेना के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "नौसेना के पैटी ऑफिसर ने पानागढ़, पश्चिम बंगाल से एक सैन्य परिवहन विमान से पैरा जंप किया।" इस बीच, घटना वास्तव में कैसे हुई, इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
भारतीय नौसेना की पहचान जवान आंध्र प्रदेश निवासी चंदका गोविंद के रूप में की गई है। गोविंद विशाखापत्तनम में नौसेना के समुद्री कमांडो (मार्कोस) के लिए समर्पित बेस आईएनएस कर्ण से जुड़े थे। हादसे की वजह पैराशूट का ना खुलना बताया जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान ये घटना बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के बरजोरा में एक कारखाने के पास हुई। घटनास्थल से गोविंद को पुलिस बरजोरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गोविंद पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के पानागढ़ में वायु सेना स्टेशन अर्जन सिंह में प्रशिक्षण प्राप्त पैराट्रूपर्स की टीम का हिस्सा था। वो C130 J सुपर हरक्यूलिस विमान से एक रूटीन जंप के बाद से लापता था। घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (COI) का गठन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications