मार्गरेट अल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, शरद पवार ने किया ऐलान
नई दिल्ली, 17 जुलाई। एनडीए के ऐलान के एक दिन बाद अब विपक्ष ने भी उपराष्ट्रपति पद पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। विपक्ष की तरफ से मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार होंगी। एनसीपी नेता शरद पवार ने सर्वदलीय बैठक के बाद इसकी जानकारी दी है।

Recommended Video
रविवार को एनसीपी नेता शरद पवार को दिल्ली स्थित घर पर विपक्षी दलों की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीएम से सीताराम येचुरी, शिवसेना के उद्धव गुट से संजय राउत समेत समेत कई नेता शामिल है। इसी बैठक में उपराष्ट्रपति पद पर विपक्ष के उम्मीदवार के लिए कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा के नाम पर सहमति बनी।
उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग से जारी सूचना के अनुसार 19 जुलाई नामांकन की आखिरी तारीख है।
वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है। अनुच्छेद 68 में वर्णित व्यवस्था के अनुसार निवर्तमान उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति के पहले अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव हो जाना आवश्यक है। उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मतदान करते हैं।
एनडीए ने धनखड़ को बनाया है उम्मीदवार
एक दिन पहले शनिवार को NDA ने भी अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान किया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।












Click it and Unblock the Notifications