Margaret Alva Phone Tap : BSNL ने दर्ज कराई FIR, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब
मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। उन्होंने फोन टैपिंग के आरोप लगाए हैं। इस पर केंद्रीय मंत्रियों ने जवाब दिए हैं। बीएसएनएल ने कहा है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नई दिल्ली, 26 जुलाई : मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों की संयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने फोन टैपिंग के आरोप लगाए (Margaret Alva Phone Tap) हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कहा है कि मार्गरेट अल्वा के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। केंद्रीय मंत्रियों ने आरोपों का जवाब देते हुए फोन टैपिंग के आरोपों को निराधार करार दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा है कि हार की हताशा में लोग ऐसे बयान देते हैं, जबकि कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सवाल किया कि अल्वा का फोन टैप आखिर क्यों किया जाएगा ? पढ़िए पूरा मामला
Recommended Video

मार्गरेट अल्वा के आरोप
उपराष्ट्रपति चुनाव में अपोजिशन कैंडिडेट और पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने भाजपा का नाम लिए बिना 'बिग ब्रदर' करार दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़ा भाई हमेशा आप पर नजर रखता है, आपकी नेताओं से होने वाली बात को सुनता है। इससे पहले किए गए ट्वीट में मार्गरेट अल्वा ने कहा था कि भाजपा के कुछ दोस्तों से बात करने के बाद मेरे मोबाइल फोन पर सभी कॉल डायवर्ट हो गए, मैं ना तो फोन उठा पा रही हूं और ना ही किसी को फोन कर पा रही हूं।

KYC की जरूरत पर MTNL से सवाल
मार्गरेट अल्वा ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा कि महानगर टेलिकॉम निगम लिमिटेड- MTNL की ओर से उन्हें बताया गया कि सिम कार्ड सस्पेंड किया गया है। एक नंबर पर फोन करने को भी कहा गया। अल्वा ने सवाल किया कि नो योर कस्टमर (KYC) की औपचारिकता पूरी करने की जरूरत अभी क्यों पड़ गई ?

फोन टैपिंग के आरोप पर गृह मंत्रालय
मार्गरेट अल्वा फोन टैपिंग प्रकरण में गृह मंत्रालय ने सफाई दी है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा, निराश लोग इस तरह की बातें करते हैं। उनका फोन टैप करने से क्या फायदा होगा। टेनी ने कहा, उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत की कोई संभावना नहीं है। लोग निराशा में ऐसे बयान देते हैं।
BSNL ने FIR दर्ज कराई
विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के आरोपों के बाद समाचार एजेंसी ANI ने दूरसंचार मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि मार्गरेट अल्वा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर उचित कार्रवाई की गई है। बीएसएनएल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सरकार बोली- मार्गरेट वरिष्ठ, बचकाने आरोप न लगाएं
मार्गरेट अल्वा के आरोपों पर संसद के मानसून सत्र से बाहर निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, कोई उनका फोन टैप क्यों करेगा ? उन्हें किसी को भी बुलाने दें, हमें विश्वास है कि उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम क्या होगा। जोशी ने सवाल किया, हमें ऐसा क्यों करना चाहिए ? ये बचकाने आरोप हैं। उन्होंने कहा कि मार्गरेट अलावा एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और उन्हें इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए।
महंगाई पर चर्चा कब होगी ?
मार्गरेट अल्वा प्रकरण से अलग, संसद में हंगामे के बीच कार्यवाही बाधित होने पर जोशी ने कहा, वे विश्वास दिलाते हैं कि संसद में महंगाई पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण Covid-19 से पीड़ित थीं। एक या दो दिन में वापस आएंगी, फिर, सरकार संसद में चर्चा करेगी। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दावा किया कि दुनिया के कई देशों की तुलना में भारत में महंगाई काबू में है।












Click it and Unblock the Notifications