नकली गन लेकर मराठी एक्ट्रेस के घर में घुसा शख्स, पूछताछ में चौंकाने वाली बात आई सामने

पुणे, मई 25: मराठी फिल्म अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के पिता के घर में मंगलवार को एक शख्स ने घुसकर उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया। इस हमले में सोनाली कुलकर्णी के पिता मनोहर कुलकर्णी के हाथ में चोट आई है। बताया जा रहा है कि, सोनाली के पिता और हमलावर के बीच घर में हाथापाई भी हुई है। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत से घुसा हमलावर

छत से घुसा हमलावर

घटना अभिनेत्री के निगडी स्थित आवास पर हुई जब उनके माता-पिता घर पर थे। एक अनजान शख्स नकली बंदूक और चाकू लेकर एक्ट्रेस के घर की छत के रास्ते घर के अंदर गया। हमलावर सुबह करीब 7.30 बजे उनके घर में दाखिल हुआ। उसे सबसे पहले घर में काम करने वाली सोनाली की मेड ने देखा था। परिवार की घरेलू सहायिका ने उसे देख लिया। उस व्यक्ति ने कहा कि पुलिस उसका पीछा कर रही है और उसे छिपने की जगह चाहिए।

हाथापाई के दौरान लगा चाकू

हाथापाई के दौरान लगा चाकू

अधिकारी ने बताया कि इस बीच अभिनेत्री के पिता मनोहर कुलकर्णी ने उसे पकड़ने की कोशिश की और हाथापाई में उन्हें चाकू से मामूली घाव हो गया। उन्होंने बताया कि जब यह व्यक्ति अपार्टमेंट से भागा तब वहां के निवासियों ने उसे पकड़ लिया एवं पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि यह व्यक्ति अभिनेत्री का प्रशंसक है, हालांकि पुलिस उसके अपार्टमेंट में प्रवेश करने की मंशा पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

हमलवार निकला सोनाली का फैन

हमलवार निकला सोनाली का फैन

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 24 वर्षीय व्यक्ति की पहचान कर ली है। निगडी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, आदमी के घर में घुसने के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिक जांच से पता चला है कि वह अभिनेत्री के फैन है। उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें सोनाली कुलकर्णी मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मराठी फिल्म नटरंग में अप्सरा आली गाने से खूब लोकप्र‍ियता हास‍िल की थी। वे हिंदी मूवी ग्रैंड मस्ती में रितेश देशमुख की पत्नी ममता के किरदार में और सिंघम रिटर्न्स में कैमियो अपीयरेंस दे चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+