लैला खान की तरह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई हीरोइन अलका, खाई में मिली कार

अलका के पति संजय ने बताया कि 28 दिसंबर को एसएमएस के जरिये उनका पत्नी से आखिरी बार संपर्क हुआ था। अलका के घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने ठाणे के कोपरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर अलका की खोज शुरु की तो पुलिस को 30 दिसंबर को खोपोली इलाके की एक गहरी खाई में उसकी कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। चौंकाने वाली बात ये है कि कार में अलका नहीं थी मगर कार का दरवाजा अंदर से बंद था।
अलका की गुमशुदगी का रहस्य तब और बढ़ गया, जब मौके से करीब 100 मीटर दूर उनका मोबाइल बरामद हुआ। उसमें सिम कार्ड व मेमोरी कार्ड नहीं था। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान भी एक साल तक लापता थी। उसके बाद मुंबई के ही एक इलाके में स्थित फॉर्महाउस से लैला खान की डेडबॉडी बरामद की गई थी। लैला खान के तार लश्कर के आंतकियों से भी जुड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications