हामिद अंसारी के कार्यक्रम में बड़ी चूक, इंडिया के नक्शे में दिखाया पाकिस्तान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक कार्यक्रम में लगे बैनरों पर भारत का गलत नक्शा छप गया है। इस नक्शे में पाकिस्तान को भारत का हिस्सा बताया गया है। आपको बता दें कि हामिद अंसारी इस वक्त मोरक्को में हैं और वहां की राजधानी रबात की एक यूनिवर्सिटी में अंसारी का भाषण होना है। पीएम मोदी की मौजूदगी में चीनी मीडिया ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, जम्मू-अरुणाचल गायब

आपको बता दें कि बैनर के एक तरफ भारत का नक्शा बना है और दूसरी तरफ मोरक्को का नक्शा। भारत का जो नक्शा बना है उसमें उपर का हिस्से में पूरा पाकिस्तान मिला हुआ है। जब इस गलती पर आयोजकों की नजर पड़ी तो उसे छिपाने में लग गए।
आयोजकों ने नक्शे पर टेप लगाते दिखे। उल्लेखनीय है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब भारत के नक्शे को गलत पेश किया गया हो। इससे पहले भी भारत के नक्शे को सोशल मीडिया में गलत ढंग से दिखाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications