ओडिशा: माओवादियों ने वोटिंग से एक दिन पहले महिला चुनाव अधिकारी की गोली मारकर की हत्या

भुवनेश्वर: माओवादियो ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से एक दिन पहले बुधवार को महिला चुनाव अधिकारी की हत्या कर दी। माओवादियों ने ओडिशा के कंधमाल जिले में महिला पोलिंग अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी कि महिला लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से एक दिन पहले शाम को मतदान कर्मियों की टीम को एक बूथ पर ले जा रही थी।

maoists gunned down a woman polling officer in Odisha

डीजीपी बीके शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सेक्टर अफसर संजुक्ता दिगल जब जंगल से वाहन के जरिए गुजर रही थी। उसी समय वो जंगल में एक संदिग्ध वस्तु को देखकर नीचे उतरी, उसी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वाहन में एक और मतदान कर्मी था, जो सही सलामत है। ये घटना कंधमाल लोकसभा सीट के अंतर्गत फूलबनी विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां गुरुवार (18 अप्रैल) को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा। ओडिशा में कुल 21 लोकसभा सीटे हैं। यहां लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ओडिशा लोकसभा चुनाव 2019 की पूरी जानकारी

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले 9 अप्रैल को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के कुआंकोण्डा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के काफिले में बड़ा हमला किया। इस आईईडी ब्लास्ट में बीजेपी के एक विधायक भीमा राम मंडावी की मौत हो गई। उनके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के चार जवान भी इस हमले में मारे गए थे। भीमाराम मंडावी दंतेवाड़ा से बस्तर क्षेत्र में बीजेपी के एक मात्र विधायक थे। बस्तर में 12 विधानसभा सीटें हैं। उनके अलावा 11 अन्य विधायक कांग्रेस से हैं।

कल 18 अप्रैल(गुरुवार) को दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिन लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है उनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 38 और कर्नाटक की 14 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 5, महाराष्ट्र की 10, ओडिशा की 5, असम की 5, छत्तीसगढ़ की तीन, पश्चिम बंगाल की तीन, जम्म कश्मीर की 2, मणिपुर की 1औऱ पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+