रैपिड टेस्टिंग किट से रिपोर्ट आई गलत, इन राज्यों ने वापस की किट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का एक कारगर हथियार रैपिड टेस्टिंग हैं, लेकिन जिस तरह से चीन ने भारत को खराब रैपिड टेस्टिंग किट भेजी है, उसने इस लड़ाई के खिलाफ बड़ी बाधा खड़ी कर दी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सरकार ने चीन द्वारा भेजी गई रैपिड टेस्टिंग किट को वापस कर दिया है। दरअसल पांच किट ने रिपोर्ट को गलत दिया था, जिसके बाद पंजाब सरकार ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को सभी किट वापस कर दी है।

kit

बता दें कि आईसीएमआर ने राजस्थान को 10 हजार, गुजरात को 24 हजार, दिल्ली को 24 हजार, पंजाब को 10 हजार, यूपी को 30 हजार रैपिड टेस्टिंग किट भेजी थी। लेकिन राजस्थान में इन किट में गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसके बाद आईसीएमआर ने इन किट्स द्वारा जांच पर रोक लगा दी। राजस्थान के बाद पंजाब में भी इस किट से रिपोर्ट गलत आई थी। जिस तरह से इन किट पर सवाल खड़े हो रहे हैं, उसपर चीन ने सफाई दी है। भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि चीन चिकित्सा उत्पादों की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देता है, हम संबंधित भारतीय एजेंसी के संपर्क में हैं और आवश्यक मदद करेंगे।

Recommended Video

    Covid-19: Sonia Gandhi ने खराब PPE Kit को लेकर Modi Govt पर बोला बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी

    पश्चिम बंगाल सरकार ने भी खराब टेस्टिंग किट को लेकर सवाल खड़ा किया है पश्चिम बंगाल सरकार ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने उन्हें खराब टेस्टिंग किट भेजी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने रैपिड टेस्टिंग किट एक्ट की जांच पर रोक लगा दी है। देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1,409 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। इसमें 16454 सक्रिय मामले हैं, 4257 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 681 मौतें हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+