त्रिपुरा में बड़ा सड़क हादसा, 29 जवान घायल, दो की हालत गंभीर
नई दिल्ली। त्रिपुरा में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां बारामूरा हिल्स पर हुए सड़क हादसे में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के 29 जवान घायल हो गए हैं। यह हादसा पश्चिमी त्रिपुरा के बारामूरा में हुआ है, जिसमे त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की 8वीं बटालियन के 29 जवान घायल हो गए हैं। ये सभी लोग धलाई जिले के लालचेरा इलाके से वापस लौट रहे थे। तभी इनकी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमे 29 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि ये सभी जवान चुनाव ड्यूटी में तैनात थे।सभी जवान अगरतला से छत्तीसगढ़ चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। घायल जवानों में दो की हालत काफी गंभीर है, जिन्हें कोलकाता रिफर किया गया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री बिप्लब देब घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे, यहां घायलों का हालचाल लिया। घायलों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर घायलों को देख रहे हैं, मुझे विश्वास है कि जल्द ही ये लोग स्वस्थ्य हो जाएंगे।
वहीं त्रिपुरा के डीजीपी ने घटना के बारे में बताया कि सभी घायलों में सिर्फ दो की हालत गंभीर है, डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता रिफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग छत्तीसगढ़ चुनाव ड्यूटी करने जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें- फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आज का दाम












Click it and Unblock the Notifications